फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफंकन जूनियर्स की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। चैंपियंस बहादुरगढ़ और टेलीफंकन जूनियर्स की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में टेलीफंकन जूनियर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की। चैंपियंस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हुए इस मुकाबले में चैंपियंस बहादुरगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। अंश कौशिक ने 63 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। टेलीफंकन जूनियर्स की ओर से समर कुमार, निखिल और आयुष मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी टेलीफंकन जूनियर्स की टीम ने 17.1 ओवर में छह विकेट पर 140 रन बनाकर जीत हासिल की। वीर तलवार ने 39 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में आरुष सिंह जून, श्रेयांश खत्री, अंश कौशिक, विहान और कपिश जून ने एक-एक विकेट लिया। वीर तलवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि निखिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें