फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बबुआ को तो भाभी भी नहीं बचा पाएंगी:मायावती

Fri, 03 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर/जौनपुर
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को मिर्जापुर और जौनपुर में जनसभा कर भाजपा व सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़बोले पीएम मोदी का यूपी में बहुमत की सरकार बनाने का सपना टूट चुका है। सपा के बबुआ को तो अब भाभी भी नहीं बचा पाएंगी।
विज्ञापन


वहीं जौनपुर में एक बार फिर दलित कार्ड चला। भाजपा को दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले आरक्षण खत्म करेगी। मिर्जापुर के जीआईसी मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि सूबे में इस बार बसपा की सरकार बनेगी।

चुनाव परिणाम आने के बाद आपसी भाईचारा की होली मनाई जाएगी। अपने एक घंटे के भाषण के दौरान बसपा सुप्रीमो ने भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि बीजेपी के लोग ऊपरी मन से हवा-हवाई बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन


पौने तीन साल के कार्यकाल में मोदी ने कोई विकास कार्य नहीं किया, यहां तक कि बीजेपी ने यूपी में सीएम तक का चेहरा तक पेश नहीं किया है। मुस्लिमाें के पर्सनल लॉ व तीन तलाक के मुद्दे पर दखल देकर बीजेपी सामाजिक तानेबाने को खराब करना चाहती है।

कहा कि मोदी की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। उन्होंने पूरे भाषण में सिर्फ एक बार मुलायम सिंह का नाम लिया और कहा कि पुत्र मोह में मुलायम ने शिवपाल को अपमानित किया है। सपा का शासन हर मायने में निराशाजनक रहा है।

विश्वास जताया कि यूपी की इस बेटी को जनता अपना आशीर्वाद जरूर देगी और उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को एक बार फिर दलित कार्ड चला। भाजपा को दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा भाजपा सत्ता में आई तो सबसे पहले आरक्षण खत्म करेगी। वह दलितों को गुमराह कर रही है।

दलितों को उनका हक दिलाने के लिए बसपा का सत्ता में आना जरूरी है। वे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान पर जनसभा को संबोधित कर रही थी। 
अपने एक घंटे के भाषण वे ज्यादातर समय तक भाजपा पर हमलावर रहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा दागी और बागियों की पार्टी बन गई है। उसने जितने भी प्रत्याशी उतारे हैं वह उसमें से ज्यादातर बाहरी है। जनता मोदी के असली चेहरे को पहचान चुकी है उनका नाटक चलने वाला नहीं है। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन न किसानों का कर्ज माफ हुआ और न चुनावी वादे पूरे हुए।

भाजपा जुमला पार्टी बन कर रह गई है। जिससे वह अभी तक प्रदेश में कोई चेहरा नहीं दे सकी। सरकार कालाधन वापस लाने के वादे पर विफल साबित हुई। भाजपा अल्पसंख्यकों के  साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 

सपा पर निशाना साधते हुए बसपा मुखिया ने कहा कि सपा दो फाड़ हो चुकी है। उसकी डूबती नाव को कोई नहीं बचा पाएगा। बसपा शासन ने जो काम शुरू किए गए थे, उसे अपना नाम देकर यह सरकार अपनी पीठ स्वयं थपथपा रही है। अब सत्ता जाने के डर से उसने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें