संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। भारत और श्रीलंका की टीम के बीच खेले गए महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत की टीम ने 93 रनों से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इस दौरान उसने 16 रन बनाए।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीम के बीच महिला अंडर-19 टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 170 रन बनाए।
इस दौरान तनिष्का शर्मा ने ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदाें में चार चौकों की मदद से 16 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.3 ओवरों में 77 रनाें पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान तनिष्का शर्मा ने एक कैच पकड़ा।