फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्विस लेन में जलभराव से लोगों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-111 की सर्विस लेन में लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव रहने से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार आसपास स्थित एक सोसाइटी की ओर से गंदा पानी छोड़ा जाता है, जिसके कारण सर्विस लेन में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। लंबे समय से पानी जमा रहने से सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को आवागमन के लिए सड़क पर मिट्टी डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सेक्टर-110ए के निवासी कुलदीप ने बताया कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई हैं, यह सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जोड़ती है। इससे वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। वहीं निवासी जयबीर सिंह ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें