फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देश के प्रति दिखाई निष्ठा

विज्ञापन
-फोटो 85 : तिरंगा यात्रा के दौरान तैराकों के साथ हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा तैराकी संघ ने तैराकों के साथ विशेष तिरंगा यात्रा निकाली। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में विभिन्न वर्ग के तैराकों को तिरंगा वितरित किया गया।
हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने तैराकों को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से गर्व से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। खत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद कर उनके बलिदानों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों के जीवन में तिरंगे के महत्व को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतने पर तिरंगा लहराता देख भारतवासी गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जवान और खिलाड़ी तिरंगे के लिए जीते हैं। इस अभियान में तैराकों के अभिभावकों, कोचों साई जाधव और पदमपाल ने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें