सुप्रीम कोर्ट के उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को बरकरार रखने के आदेश से हरीश रावत को बड़ा झटका लगा है। आदेश से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के बाद मीडिया से रूबरू हुए हरीश रावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अंतिरम सुनवाई में वह अपनी बात रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होनी है। रावत ने कहा हम चाहते हैं कि 27 को होने वाली सुनवाई मेरिट पर हो।
रावत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वीकार करने की बात करते हुए कहा हाईकोर्ट के अादेश के बाद मैं मुख्यमंत्री था। उससे पहले मैं बर्खास्त मुख्यमंत्री था और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक मैं निवर्तमान मुख्यमंत्री हूं।
रावत ने कहा कि कल जब उनके पक्ष में फैसला आया था उन्होंने सिर झुकाकर माना था और आज के फैसले को भी वह स्वीकार करते है।