फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जून की गर्मियों की छुट्टियों का अंतिम दिन मंगलवार को रहा जबकि बुधवार एक जुलाई से सरकारी और निजी स्कूल पुनः खुल जाएंगे। छुट्टी के अंतिम दिन विद्यार्थी और अभिभावक बच्चों के बैग तैयार करते नजर आए। उन्होंने किताबें, स्टेशनरी और होमवर्क पूरा कर बैग में पैक किया तथा स्कूल लौटने की तैयारी की।
विज्ञापन

विद्यार्थी छुट्टियों के बाद दोस्तों से मिलने और पढ़ाई शुरू करने को लेकर उत्साहित दिखे। छोटे बच्चे अभी स्कूल जाने के मूड में नहीं दिखे और वे खेलकूद में व्यस्त रहे। अभिभावकों ने गर्मी और उमस को लेकर चिंता जताई और छुट्टियां बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि बसों में हवा की कमी और दोपहर की तेज धूप में बच्चों को परेशानी होती है। वे चाहते हैं कि मानसून आने तक कुछ दिनों के लिए स्कूल अवकाश बढ़ाया जाए ताकि बच्चे आराम से जा सकें। मौसम को देखते हुए यह मांग बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें