बहादुरगढ़। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में किसी ने कार का शीशा तोड़कर सूटकेस चोरी कर लिया। लाइनपार के विकास नगर निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहन की शादी में परिवार सहित दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित होटल के पास गए थे। अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी की थी।
कार में शादी के कपड़ों से भरे दो सूटकेस रखे थे जिनमें से एक में 5 हजार रुपये नकद भी थे। शाम करीब तीन बजे जब चाचा फूल कुमार नीचे आए तो देखा कि कार खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार में रखे दोनों सूटकेस गायब थे।
अज्ञात व्यक्ति शीशा तोड़कर चोरी कर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।