फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ घुड़सवारी का प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
02jjrp17- राजकीय स्कूल निमाना में घुड़सवारी का प्र​शिक्षण लेती छात्रा। स्रोत : गौशाला संचालक
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राजकीय मिडिल स्कूल निमाना में विद्यार्थियों के लिए घुड़सवारी प्रशिक्षण शुरू किया गया है। यह पहल गोकुलधाम महातीर्थ गौशाला के संचालक सुनील निमाना के सहयोग से संभव हुई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए राजस्थान के पिलानी स्थित बिड़ला स्कूल से प्रशिक्षक की व्यवस्था की गई है। वहीं घुड़सवारी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित दो घोड़ियां भी लाई गई हैं। स्कूल में करीब 450 विद्यार्थी हैं, जिनमें से फिलहाल 50 बच्चों ने प्रशिक्षण के लिए रुचि दिखाई है।
विद्यार्थियों में दिख रहा उत्साह

विद्यार्थियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनमें इसे लेकर खासा उत्साह है। स्कूल में पढ़ाई के साथ अन्य नवाचार भी किए जा रहे हैं। हाल ही में विद्यार्थियों के लिए दिव्य दृष्टि शिविर लगाया गया, जिसमें आंखें बंद कर रंगों की पहचान करने जैसी गतिविधियां कराई गईं। इसके अलावा स्कूल में आठ नए साउंड प्रूफ और वातानुकूलित कमरों का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन

गांव के बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों की जिस गतिविधि में रुचि है, वह सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

– सुनील निमाना, संचालक, गोकुलधाम महातीर्थ गौशाला

वर्जन

स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है। इसमें ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
– विक्रम, मुख्याध्यापक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें