फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देसी मदिरा की दुकानों में काउंटर पर होगी सभी ब्रांड की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला आबकारी विभाग ने दो दिन अभियान चलाकर शराब की दुकानों की जांच की। साथ ही लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए कि देसी मदिरा की दुकानों के काउंटर पर सभी ब्रांड की जानकारी देनी होगी। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग रियल टाइम चालू रखनी होगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षकों ने देसी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप और बार का निरीक्षण किया। लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए है कि देसी शराब की दुकानों के काउंटर पर ही सभी ब्रांड को प्रदर्शित किया जाएगा ताकि ग्राहक को ब्रांड का पता रहे। पीओएस मशीन के माध्यम से शत प्रतिशत बिक्री होनी चाहिए। कांवड़ मार्गों की दुकानों को पर्दे से ढ़कना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें