झज्जर। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत बेरी, झज्जर और बहादुरगढ़ ब्लॉक के डीघल, गुढ़ा, बामनौली और मुकुंदपुर गांवों के राजकीय विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के विकास और उनके सपनों की राह में बाधा बनता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल की प्राचार्य अंजू अहलावत ने कहा कि बाल विवाह कानूनी अपराध है।