फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में 16 स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
29jjrp18- झज्जर। द हाईट स्कूल में आयोजित सुलेखप्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत- स्कूल
विज्ञापन
झज्जर। जिले में सुलेख के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 16 विद्यालयों से लगभग 1600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता तीन श्रेणियों कक्षा 6 से 8 तक, कक्षा 9 और 10, कक्षा 11 एवं 12 में आयोजित की गई। इनमें स्कूल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। अब जिलास्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रत्येक श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होगा। जिलास्तर के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों की घोषणा की जाएगी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
कई स्कूलों में प्रतियोगिता से पहले विशेष अभ्यास सत्र भी आयोजित किए। इनका सकारात्मक परिणाम दिखाई दिया। शिक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि सुलेख केवल लिखावट नहीं बल्कि व्यक्तित्व, ध्यान और अनुशासन का प्रतिबिंब है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते है और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूती देते हैं।
विज्ञापन


इंसेट
यहां हुई प्रतियोगिता
लिटल एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कारम पब्लिक स्कूल, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वैदिक कन्या स्कूल, द हाइट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रिगेडियर रणसिंह पब्लिक स्कूल, नव ज्योति सी सै स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल, एमआर सीनियर सेकेंडरी(सी़से़) स्कूल, बीकेडी सी़से़ स्कूल, जीवन ज्योति स्कूल और एचडी सी़से़ स्कूल साल्हावास।
इंसेट
ये रहे सहयोगी
प्रतियोगिता में संस्कारम यूनिवर्सिटी झज्जर, अशिल्या इंफ्राटेक, ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एएमएस ग्लोबल अकादमी और संस्कारम पब्लिक स्कूल सहयोगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें