फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्कूल एप पोर्टल पर नहीं किया विद्यार्थियों का डाटा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बालवाटिका के विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 में वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी भत्ता की राशि प्रदान करने के लिए उनका डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर स्कूल मुखियाओं को अपडेट करना था। इसके लिए मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पहले भी पत्र जारी किया था लेकिन अपडेट डाटा अपलोड नहीं हुआ। अब फिर से पत्र जारी किया गया है।

मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय में पत्र में लिखा है कि स्कीम के तहत विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाए जाने के लिए लिखा गया था लेकिन निदेशालय स्तर पर बालवाटिका-III के विद्यार्थियों का वित्त वर्ष 2026-27 का डाटा डाउनलोड करने उपरांत पाया गया कि बहुत ही कम विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बालवाटिका-III के विद्यार्थियों का डाटा ई-मेल के माध्यम से भेजते हुए पुनः लिखा जाता है कि अपने अधीनस्थ विद्यालयों के मुखिया को आदेश दे कि के विद्यार्थियों का पूर्ण डाटा जिसमें परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी का बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और जिन विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट नहीं खोले गए है, उनके माता-पिता, अभिभावक से संपर्क करके तुरंत बैंक अकाउंट खुलवाए जाए।
विज्ञापन

इसके बाद एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों के डाटा को पूर्ण किया जाए ताकि सभी विद्यार्थियों को वर्दी, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी भत्ता की राशि का लाभ डीबीटी/पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रदान किया जा सके। यदि कोई भी विद्यार्थी वर्दी, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी भत्ता की राशि का लाभ लेने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, स्कूल मुखिया व कक्षा इंचार्ज पूर्ण रूप से जिम्मेदा होंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें