21jjrp19- स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत : आयोजक
- फोटो : credit
बेरी। हरकोफैड पंचकूला के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा (डी), पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिसाहन व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में विद्यार्थी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया।
नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा की विद्यार्थियों में सहकारिता व सहयोग का बीज अंकुरित करने, सहकारिता के इतिहास व विषय वस्तु से अवगत करवाकर सहकारिता को अपनाने का आह्वान किया गया। शिक्षा अनुदेशक एसएन कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी चेतना कार्यक्रम सार्थक पहल है।
मानव विकास में सहकारिता का योगदान एक आधार है, जिस पर सबको आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक व आधार भूत ढांचे के रूप में एक मंच मिला है। विकासशील भारत ने विश्व पटल पर सहकारिता से समृद्धि की मिसाल पेश की है। संवाद