फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में आवारा गोवंश सब्जी दुकानों को पहुंचा रहे नुकसान

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या से आढ़ती, रेहड़ी चालक और दुकानदार परेशान हैं। गोवंश जहां मंडी में घूमकर सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं आपस में लड़ते समय कई बार सब्जी की दुकानों में घुस जाते हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि नियमित सफाई के बाद कूड़े का उठान नहीं होने से मंडी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग जाते हैं। इन कूड़े के ढेरों में बेसहारा गोवंश दिनभर मुंह मारते रहते हैं और कचरे को पूरी मंडी में फैला देते हैं। इसके कारण गंदगी बढ़ रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार खराब सब्जियों को मंडी के एक हिस्से में डाल दिया जाता है। मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं, लेकिन कूड़े का समय पर उठान नहीं होने से समस्या बनी रहती है। कई बार गोवंश सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं या आपस में लड़ने लगते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


10 दिन तक नहीं होता कूड़े का उठान

दुकानदार मंदीप ने बताया कि करीब 10 दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होने से ढेर लग जाते हैं। बेसहारा गोवंश कूड़े को पूरी मंडी में फैला देते हैं। उन्होंने मंडी के दोनों ओर गेट लगाने की मांग की।

दुकानदार मनोज ने बताया कि अधिक कूड़ा होने के कारण गोवंश आपस में लड़ते हुए सब्जी की दुकानों में घुस जाते हैं और सब्जियां खराब कर देते हैं। मजबूरी में भय के माहौल में काम करना पड़ रहा है।

पवन ने कहा कि प्रशासन को बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। विजय सैनी ने कहा कि नगर पालिका की ओर से अभी तक गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू नहीं किया गया है।

वर्जन:
गोशालाओं से बातचीत कर बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बजट आने के बाद बेसहारा गोवंशों के लिए नंदीशाला खोलने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में बैठे बेसहारा गोवंश--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें