अमरोहा मंडी समिति में खड़े ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्टरों का हड़ताल दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। हड़ताल से बुकिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। न तो बाहर से माल आ रहा है और न ही अमरोहा से माल बाहर जा रहा है। इस हड़ताल के चलते ट्रांसपोर्टरों को बीस लाख से अधिका नुकसान हुआ है। अगर हड़ताल लंबी चली तो आने वाले दिनों और मुश्किलें पैदा हो सकती है।
ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याओं और कुछ मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर ट्रांसपोर्टर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। इस देशव्यापी हड़ताल का असर दूसरे दिन दिखने लगा है। ट्रकों के पहिए थम गए हैं। माल ढुलाई की बुकिंग बंद हो गई। अमरोहा के ट्रांसपोर्टर खाली बैठे है। पिछले दो दिन से कोई बुकिंग नहीं किए गए है। जिले में बाहर माल नहीं आ रहा है। यहां का माल बाहर नहीं जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों के ट्रक खड़े हैं। जो ट्रक शुक्रवार से पहले निकले थे, वह ट्रक अभी तक मंजिल पर नहीं पहुंचे हैं। ट्रांसपोर्टरों की माने तो हड़ताल से जिले में बीस लाख से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। अगर हड़ताल ऐसे ही चलता रहा तो मुश्किल खड़ी हो सकती है।