फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में हुआ बड़ा फेरबदल

Mon, 11 Apr 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश के आला अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू को स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड से कराने पर विचार कर रहा है। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
प्रदेश में 1500 सिपाहियों की भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया में पुलिस महकमा बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं। तीन चरणों में होने वाली इस परीक्षा के एक चरण को तो विभाग हर बार की तरह खुद करवा रहा है, लेकिन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को स्टाफ सेलेक्शन कमीशन से करवाने की योजना है। फिलहाल, विभागीय अधिकारियों ने आपसी मशवरे के बाद प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। मंजूरी के बाद इसे अमलीजामा पहनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सूबे के कई जिलों में इन दिनों 12 सौ पुरुष और 300 महिला सहित कुल 1500 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। शुरू से ही इस भर्ती प्रक्रिया में कई बदलाव करने वाली हिमाचल पुलिस भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ और बदलाव करने पर विचार कर रही है।

नकल की गुंजाइश को खत्म करने के लिए फार्म से परीक्षा की बुकलेट की हैंडराइटिंग मिलान की व्यवस्था के अलावा 12वीं की परीक्षा दे रहे युवाओं को भी परीक्षा फार्म भरने की छूट देने के बाद अब प्रदेश के आला अधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू को स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड से कराने पर विचार कर रहा है। आला अधिकारियों का मानना है कि इससे न सिर्फ विभाग पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ कम होगा, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन


इसलिए पड़ी जरूरत- नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि इस पहलू पर सोचने के पीछे तीन कारण हैं। पहला यह कि स्टाफ सेलेक्शन कमीशन बना ही कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए है। पिछली भर्तियों में लिखित परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक में पुलिस अधिकारियों पर सवाल उठते रहे हैं। इस प्रक्रिया को करने के लिए काफी अधिकारियों कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एसएससी को यह जिम्मेदारी सौंपकर अतिरिक्त बोझ से बच सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना लक्ष्य है। अपने हाथ से फार्म भरना जरूरी इसी क्रम में किया था। ऐसे में पारदर्शी तरीके से सही व्यक्ति को उसकी काबिलियत के बल पर नौकरी मिले, इसके लिए सभी तरह के पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। -एपी सिद्दीकी, एडीजीपी, पीएचक्यू
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें