फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क में रविरार को स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों का गुस्सा फूटा। इस दौरान पापा की मजबूरी है शिक्षा बहुत जरूरी है, जैसे नारे भी लगाए गए।
प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावक एकता मंच के बैनर तले अभिवावकों एवं छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंच के सदस्यों के साथ एपीजे व अन्य स्कूलों की पैरेंट्स एसोसिएशन से जुड़े अभिभावक ने सरकार से निजी स्कूलों पर लगाम लगाने की गुहार लगाई।
प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा, शिवकुमार जोशी और मनोज शर्मा ने किया। अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों पर आरोप लगाया कि वे नियम को ताक पर रख फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल गैरकानूनी फंडों जैसे एनुअल चार्ज, विकास शुल्क, सिक्योरिटी, मैगजीन, स्मार्ट फीस, कैपिटेशन, मेडिकल, स्कूल फंड, परीक्षा शुल्क आदि में अभिभावकों से जबरदस्ती वसूल रहे है। उचित कार्रवाई होने पर विरोध स्वरूप मंच द्वारा दोषी स्कूलों डीसी, हुडा प्रशासक, जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय निवास स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला अदालत में याचिका दायर की जाएगी।