फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज बनाए गए एसएससी व आईबी के परीक्षा केंद्र, अभ्यर्थियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
-फोटो 59 : स्टेशन पर खड़े यात्री और पहुंचती मेट्रो। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली और नोएडा में आगामी 12 से 26 सितंबर तक एसएससी और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की महत्वपूर्ण परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं के लिए झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दिल्ली और नोएडा के दूरदराज केंद्र दिए गए हैं। परीक्षा निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे तक केंद्रों पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है लेकिन समस्या यह है कि बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाली पहली मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है। इस कारण अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पांएगे। खासतौर पर जिनका केंद्र दिल्ली-नोएडा के अलग-अलग इलाकों में है, उनके लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड निवासी कुशल सिंह की 16 सितंबर को नोएडा में आईबी की परीक्षा है। परीक्षा केंद्र में 8 बजे तक इंट्री बंद हो जाएगी। अगर मेट्रो सुबह जल्दी नहीं चली तो पहुंचना काफी मुश्किल है। इसी तरह महाबीर पार्क निवासी दिव्या की 22 सितंबर को एसएससी की परीक्षा नोएडा में है।
शिवम हाउसिंग बोर्ड की आईबी की परीक्षा 18 को साकेत में है। आरटीआई कार्यकर्ता सतपाल हाडा ने इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए डीएमआरसी के एक्स हैंडल पर अपील की है कि 12 से 26 सितंबर तक बहादुरगढ़ मेट्रो का संचालन अस्थायी रूप से सुबह 5 बजे से शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य इससे जुड़ा हुआ है और यदि समय पर केंद्रों तक नहीं पहुंचे तो परीक्षाओं में बैठना संभव नहीं होगा। सतपाल हाडा ने यह भी कहा कि मेट्रो प्रशासन को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कदम उठाना चाहिए।
अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने भी इस मांग का समर्थन किया है और उम्मीद जताई है कि डीएमआरसी जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा। यदि बहादुरगढ़ से मेट्रो का संचालन समय से शुरू नहीं हुआ तो कई परीक्षार्थियों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। यह समस्या न केवल अभ्यर्थियों पर आर्थिक बोझ डालेगी बल्कि उनके परीक्षा परिणामों पर भी असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें