फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीईटी के दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़, व्यवस्थाएं चरमराईं

विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों पर भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से लौटते परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। रिजर्वेशन बोगियों में भी परीक्षार्थियों ने सीटें कब्जा लीं, जिससे आरक्षित यात्री फंसे रहे। कई लोगों को टिकट कैंसिल तक कराना पड़ा। हालांकि, रेलवे और रोडवेज की ओर से चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों ने राहत दी।
विज्ञापन

रेलवे को अभ्यर्थियों की सही संख्या का अनुमान नहीं था। प्रयागराज से सबसे कम परीक्षार्थी आने की सूचना दी गई थी, जबकि वापसी में सर्वाधिक भीड़ प्रयागराज रूट पर ही उमड़ी। स्थिति संभालने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाईं। लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर और ऐशबाग स्टेशनों पर भी भीड़ रही। रेलवे ने आलमनगर से मुरादाबाद, चारबाग से अयोध्या होकर आजमगढ़, लखनऊ से रायबरेली मार्ग होकर वाराणसी, रायबरेली-ऊंचाहार होकर प्रयागराज संगम के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके अलावा गंगा-गोमती एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में भी परीक्षार्थियों का कब्जा रहा।
भीड़ के चलते नहीं चढ़ पाए यात्री
चारबाग से रवाना हुई वाराणसी स्पेशल ट्रेन में भीड़ इतनी थी कि कई यात्री चढ़ ही नहीं पाए। भीड़ प्रबंधन के लिए प्लेटफॉर्म नौ से अयोध्या के यात्रियों के लिए मेमू स्पेशल चलाई गई। स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार ने भीड़ को मैनेज करने के लिए अभ्यर्थियों को वाराणसी शटल सुपरफास्ट से हटाकर स्पेशल ट्रेनों में शिफ्ट कराया। वहीं आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने प्लेटफॉर्मों पर अतिरिक्त बल तैनात कर अभ्यर्थियों को इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना कराया।
विज्ञापन

रोडवेज ने 300 अतिरिक्त बसें उतारीं
लखनऊ के चारों बस अड्डों आलमबाग, कमता, चारबाग और कैसरबाग से रवाना होने वाली बसों में भी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। रविवार को करीब 300 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात रहे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बस अड्डों का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं, पेयजल और बैठने की व्यवस्था की जांच कर सुधार के निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

रेलवे स्टेशनों पर भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें