फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता दिवस के रूप में जयंती मनी

Thu, 14 Apr 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर डीएम ने श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो उन्हें देश की सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित करने का काम किया है। संयुक्त राष्ट्र में भी उनकी जयंती मनाई जा रही है।
विज्ञापन



ये बातें अंबेडकर जयंती और केंद्र सरकार की ओर से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के शुभारंभ पर पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कही। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा दलितों की सच्ची हितैषी है।

अध्यक्षता करते हुए सुनील चौहान ने कहा कि ग्रामोदय उदय अभियान के तहत पडरौना देहात मंडल में 24 अप्रैल तक कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायेंगे। संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर केशवनाथ उपाध्याय, अंशु जायसवाल, जनार्दन मद्धेशिया, विश्वनाथ प्रसाद, संजय प्रसाद, राधाकृष्ण, चंद्रमणि गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

पडरौना। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर संघर्ष करके समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया। दलितों के उत्थान और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहे।

देश के संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ये बातें बृहस्पतिवार को भारत रत्न अंबेडकर जयंती पर चित्र के    समक्ष पुष्प अर्पित करने के बाद डीएम शंभू कुमार ने कही। 

उन्होंने कहा कि संविधान  निर्माण का अंग्रेजों ने विरोध भी किया था। लेकिन राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी और अंबेडकर के सूझबूझ के सामने उनकी कुछ नहीं चली। एडीएम रामकेवल तिवारी ने कहा कि देश के विकास के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की। इसमें कहीं भी देश के विकास के लिए संचालित होने वाली योजनाओं को बाधा नहीं आती है।

भेदभाव भुलाकर अपने दायित्वाें का निर्वहन करना ही उनके सपनों को पूरा करना है। इस मौके पर एसडीएम रामश्रय सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश उपाध्याय, बीएसए लालजी यादव, अशोक राय, मोहन वर्मा, रविन्द्र कुमार और राकेश सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें