वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में बेस्ट स्पीकर अवार्ड अपने नाम करने पर स्वयंसेविका सिमरन को सम्म
बावल। कृषि महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविका सिमरन ने वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्पीकर अवार्ड अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत सहित 28 से अधिक देशों के करीब 350 युवाओं ने भाग लिया। यह आयोजन कर्नाटक सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग और यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का विषय यंग माइंड्स सस्टेनेबल फ्यूचर ग्लोबल इम्पैक्ट रहा जिसमें युवाओं को लोकतंत्र, नीति-निर्माण और वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान संसदीय प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर बिल प्रस्तुत कर चर्चा की।
सिमरन ने अपने प्रभावशाली और तार्किक विचारों से सभी को प्रभावित किया और सर्वश्रेष्ठ वक्ता का खिताब हासिल किया। महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने इस उपलब्धि को गर्व का क्षण बताया। वहीं प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने सिमरन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाते हैं।