फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल बनकर उड़ रही सिल्ट, सड़क पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई से जसवंतनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों सिल्ट और धूल का संकट गहराता जा रहा है। 20 दिनों से चल रही बंबा और नहर की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट सड़क किनारे ही डाल दी गई है। नहर विभाग के अधिकारी मशीनों की मदद से सिल्ट को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों में भरवा रहे हैं। इस दौरान सड़क पर बिखर रही सिल्ट और तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों कारण उड़ने वाली धूल ने लोगाें को राह चलना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

भोगनीपुर गंग नहर पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों तरफ सिल्ट लदे डंपरों और ट्रैक्टर ट्रॉली के कारण कई कई घंटे तक जाम लग जाता है जिस कारण स्कूली बच्चे स्कूल पहुंचने के साथ छुट्टी होने पर घर भी देरी से पहुंच पाते हैं। उड़ती सिल्ट की धूल से बच्चों की आंखों में एलर्जी की शिकायत आ रही है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह कपड़े पहन कर जाने पर शाम को पूरे कपड़े धूल और मिट्टी से भर जाते हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। उड़ती धूल से खासकर नन्हें-मुन्ने बच्चों व सांस रोगियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि धूल के बीच सांस लेना तो दूर, आंखें खुली रखना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उड़ती धूल और फैलते प्रदूषण से स्कूली बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर तुरंत ही प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करता तो वह इसके खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। वहीं इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एई शिशुपाल सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के लिए पत्र जारी किया जा रहा है। यात्रियों और स्कूली बच्चों की यात्रा सुगम बनाने के लिए सड़क से सिल्ट हटवाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें