फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने बरसाने की छोरी... गीत से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर दलाश ने धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश ने शनिवार को 38वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर के प्रधानाचार्य धर्मपाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। छोटे बच्चों ने बरसाने की छोरी गीत... पर नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के छात्रों ने श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी... गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। प्रथम कक्षा के छात्रों ने हम लोगों को समझ सको तो समझो, चौथी कक्षा के छात्रों ने उड़ चली कहीं, सातवीं कक्षा के छात्रों ने नजर के सामने गीत पर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने निवश, आरूष, अद्विक, मुदित, लक्षिता, काशी, एशविन, कायरा, आरूष, विवांश, अनिका, आयरा, अंशिका, प्रभात, जानवी, दिव्याना ठाकुर, मायरा, नायरा, विधि, चेष्टा, हिमांशु, रियांश, अवनी, दिव्यांश, आशी, बतसल, कनिका, कृतिका, यश्वी, आदित्य, काव्या, आरव भारती, आंशिका, यश ठाकुर, आंशिक, गुंजन, लक्ष्य, सुकृति, दिव्यांशी, श्रद्धा, सुरभि, हंशिता सिंह, कुशाल कुमार, रागिनी, ऋषभ, महक, लक्ष्मी ठाकुर और नमन चौहान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष देवराज चौहान, विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा, नरेंद्र नेगी, अनिल ठाकुर, सोहनी राम राठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें