फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर राहगीरों को रास्ता दिखाने वाले साइनबोर्ड ही ढके, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर केएमपी फ्लाईओवर पर लगे होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
कृष्ण वशिष्ठ
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर वाहन चालकों की सुरक्षा को ताक पर रखकर अवैध विज्ञापन का कारोबार फल-फूल रहा है। बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ से रोहद टोल तक करीब 22 किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ 42 अवैध यूनीपोल खड़े कर दिए गए हैं। इन पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं।
हालात यह हैं कि वाहन चालकों को रास्ता दिखाने वाले दिशासूचक बोर्ड भी प्रचार सामग्री से ढके हुए हैं। ऐसे में राजमार्ग पर सफर करने वालों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि करीब चार महीने पहले कार्रवाई के बावजूद दोबारा खड़े हुए अवैध यूनीपोल की निगरानी कौन करेगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए समय रहते ठोस कार्रवाई होगी?
विज्ञापन

राजमार्ग पर सेक्टर-9 मोड़ से ही अवैध होर्डिंग और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर प्रचार सामग्री लगाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कहीं सड़क किनारे यूनीपोल खड़े हैं तो कहीं बिजली और रोशनी के खंभों का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के दो फ्लाईओवर पर भी 10 से अधिक होर्डिंग लगे हुए हैं।
तेज रफ्तार में वाहन चलाते समय इन विज्ञापनों की ओर ध्यान जाना दुर्घटना का कारण बन सकता है। रात के समय चमकदार विज्ञापन और दिशासूचक बोर्डों का ढका होना परेशानी बढ़ा सकता है।
बहादुरगढ़ से गुजरने वाले एनएच-9 पर अगस्त 2026 में आठ सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें पांच लोगों की मौत हुई, जबकि सात लोग घायल हुए। हालांकि, इन हादसों में अवैध होर्डिंग या यूनीपोल की भूमिका का अलग से कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन सड़क सुरक्षा के लिहाज से ये अव्यवस्थाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं।
बहादुरगढ़ के सेवानिवृत्त यातायात निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग वाहन चालकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। तेज रफ्तार में चालक का ध्यान कुछ पल के लिए भी सड़क से हटना हादसे का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसे अवैध होर्डिंग हटाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन



निदेशक बोले-निजी जमीन से पोल हटाने में नहीं मिलता पर्याप्त सहयोग
एनएचएआई की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक चिराग मित्तल ने बताया कि करीब चार महीने पहले भी यूनीपोल और अवैध होर्डिंग हटाए गए थे। दोबारा लगाए गए होर्डिंग को तुरंत हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएचएआई की जमीन पर लगे अवैध ढांचों को प्राधिकरण हटाता है, लेकिन निजी जमीन पर लगे यूनीपोल हटाने के लिए प्रशासन का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पाता।

फोटो-54: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर केएमपी फ्लाईओवर पर लगे होर्डिंग। संवाद

फोटो-54: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर केएमपी फ्लाईओवर पर लगे होर्डिंग। संवाद

फोटो-54: बहादुरगढ़ में एनएच-9 पर केएमपी फ्लाईओवर पर लगे होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें