फोटो नंबर-07प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
- फोटो : थाना दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में इन्वेस्टमेंट और पेपर ट्रेडिंग गिरोह के चार सदस्य। स्त्रोत: विभाग
नारनौल। महेंद्रगढ़। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह हुड्डा सेक्टर में राधा नाम प्रभात फेरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान अरुण नूनीवाला ने ठाकुर जी का विधिविधान से पूजन कर किया। इस अवसर पर नूनीवाला परिवार ने श्रद्धालुओं का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से शुरू होकर हुड्डा सेक्टर की विभिन्न गलियों से होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे और युवा ढोल-नगाड़ों, मंजीरों व भजन-कीर्तन के साथ शामिल हुए।