फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरजील इमाम की अदालत से जमानत की अपील: बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा; यूएपीए के तहत जेल में है बंद

Mon, 13 Oct 2025 06:59 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली दंगा मामले में लंबे समय से जेल में बंद शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के बाद शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया था और यूएपीए के तहत जेल में बंद किया गया था।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दंगा मामले में बंद शरजील इमाम ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अंतरिम जमानत के लिए दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। बता दें कि साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के बाद शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया था और यूएपीए के तहत जेल में बंद किया गया था।

विज्ञापन


आरोपी 2020 से जेल में
खालिद, इमाम और बाकी आरोपियों पर फरवरी 2020 के दंगों के कथित मास्टरमाइंड होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से ज्यादा घायल हुए थे। सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। आरोपी 2020 से जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें