फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट फिल्म फेस्टिवल में ‘सदमा’ को दूसरा स्थान

Sat, 22 Dec 2018 11:44 PM IST
AJAY AJAY जालौन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद के साथ ‘सदमा’ के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के एमएमसी फिल्म प्रोडक्शन की शॉर्ट फिल्म ‘सदमा’ ने खजुराहो में आयोजित इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार रजा मुराद ने इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों को शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन


एमएमसी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले नगर के कलाकर कॉमेडी, थ्रिलर फिल्मों के अलावा विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शॉर्ट फिल्मों का निर्माण करते हैं। डायरेक्टर रोहित गुप्ता के निर्देशन में सामाजिक विषय को लेकर बनी फिल्म ‘सदमा’ को खजुराहो में आयोजित इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्मों के प्रदर्शन में चुना गया था।

डायरेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि देश-विदेश से आई 156 शॉर्ट फिल्मों में ‘सदमा’ को दूसरा स्थान मिला हुआ है। इस समारोह में आए बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि इसी प्रकार अपने काम में लगे रहें तो आगे चलकर वे बड़े फिल्मकार बनेंगे।
विज्ञापन


फिल्म के सीनियर एक्टर मुस्तकीम व हिमांशु ने बताया आगामी समय में जयपुर में यूथ फिल्म फेस्टिवल में भी ‘सदमा’ फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शिवम सेंगर, शाहिद खान, आशीष राज, अनीस, रोहित तिवारी, अंजना, राजा, अनितेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें