फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से खनन की तैयारी पूरी, कल से शुरू होगी निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी 24 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। वन निगम की खनन इकाई, वाहन स्वामियों और खनन कारोबारियों ने खनिज निकासी की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। डाउन स्ट्रीम के साथ नदी के अप स्ट्रीम से भी खनिज निकासी की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। 24 दिसंबर को अप स्ट्रीम का निकासी गेट भी खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


वन निगम की खनन इकाई ने शारदा के डाउन स्ट्रीम का खनिज निकासी गेट एक दिसंबर से खोल दिया था, लेकिन वाहन स्वामियों व खनन कारोबारियों ने खनिज निकासी शुरू नहीं की। अब वाहन स्वामियों व खनन कारोबारियों ने 24 दिसंबर से खनिज निकासी का निर्णय लिया है। शारदा शक्तिमान ट्रक और ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र रावत राजू के मुताबिक वाहन स्वामियों व खनन कारोबारियों की सहमति के बाद खनन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इधर, खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक विभाग ने खनिज निकासी की तैयारी पूरी कर ली है।

जल एवं मृदा आयोग की टीम की सर्वे रिपोर्ट पर फिलहाल 4.40 लाख घन मीटर खनिज निकासी की अनुमति मिली है। आयोग के फाइनल सर्वे रिपोर्ट के बाद निकासी की मात्रा बढ़ने की उम्मीद है। खनन प्रभारी ने बताया कि खनिज निकासी के लिए अब तक 612 शक्तिमान ट्रक, डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। नदी के डाउन स्ट्रीम के 283.8 हेक्टेअर क्षेत्रफल व अप स्ट्रीम के 101 हेक्टेअर क्षेत्रफल को खनन के लिए सीमांकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें