प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देते अतिथिम स्रोत : आयोजक
झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने राजपूत धर्मशाला, सेक्टर-6 में दो माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाना था। इसका लक्ष्य उन्हें रोजगारपरक कौशल से सशक्त करना भी था। झज्जर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जोगिंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जोगिंदर ने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच पर जोर दिया। इस अवसर पर बच्चों का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रवि, अमित, रणबीर सुहाग, प्रवीण खुराना और सचिन भी मौजूद रहे।