फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रजबहे में मिला तीन दिन से लापता हलवाई का शव, तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। तीन दिन से लापता चल रहे बड़गांव थाने के गांव खुदाबक्सपुर माजरा निवासी हलवाई योगेश शर्मा (32) का शव नानौता क्षेत्र में गांव उमाही राजपूत के पास कल्लरपुर रजबाहे से मिला। मृतक के भाई लोकेश ने उसके तीन दोस्तों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


लोकेश ने बताया कि योगेश को 15 जुलाई शाम सात बजे उसके तीन दोस्तों ने फोन करके ग्राम सुभरी में हरियाणा वालो के बाग में बुलाया था। योगेश घर से बाइक पर सुभरी गया था। उसके बाद उसका फोन बंद आ रहा था। वह तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। शुक्रवार को परिजनों ने नानौता थाने पर योगेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी दौरान देर शाम किसी ग्रामीण ने शव रजबाहे में पड़ा देखा तो पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। मृतक के एक हाथ पर योगेश शर्मा तथा दूसरे पर त्रिशूल का टैटू बना था। इससे उसकी शिनाख्त हुई, जिसके बाद परिजनों को खबर की गई। मृतक के पास एक मोबाइल भी मिला है। इसके बाद परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीनों दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया। हालांकि उनका कहना था कि वह इस संबंध में रविवार को तहरीर देंगे।
उधर, सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले है। केवल एक पैर पर किसी जानवर के द्वारा काटे जाने के जख्म बने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन



योगेश की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बड़गांव। मृतक योगेश शर्मा अपने माता-पिता के यहां तीन भाइयों में दूसरे नंबर का बेटा था। योगेश शादीशुदा था। उसके परिवार में दो बेटे और तीसरे नंबर पर मात्र तीन माह की एक बेटी है। योगेश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। पिता के नाम मात्र तीन बीघा जमीन है। तीनों भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। योगेश हलवाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें