फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: समाधान शिविर में पहुंचे एक फरियादी की समस्याएं सुनते एसडीएम विशाल कुमार। (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बादली। बादली लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में जनस्वास्थ्य, पंचायत विभाग, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और पेंशन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। एसडीएम ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही करने के निर्देश दिए।

शिविर में अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र और गांवों में अवैध कब्जों से संबंधित रहीं। कुछ लोग नए पीपीपी बनवाने और आय कम करवाने के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सभी विभागों की शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में सुपरवाइजर अंजू, पंचायती विभाग से मुकेश कुमार और ग्रीवेंस कमेटी सदस्य सीमा लाडपुर सहित अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो नंबर 71:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें