परिषदीय/मान्यता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस कार्य के लिए 14 एजेंसियों को नामित किया है। योजनाओं में पारदर्शिता लाने के मकसद से सभी आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। मिडडेमील योजना को भी आधार से जोड़ा जा रहा है। जिसे ध्यान में रखकर स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है। शिक्षा विभाग ने आधार नामांकन में सुविधा दिलाने के लिए चौदह एजेंसी नामित कर दी हैं। नगर शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल का कहना है कि बच्चा जिस स्कूल में पढ़ता है, उस विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र देना है। उसके बाद अभिभावक नामित एजेंसी जाकर बच्चे का नामांकन करा सकते हैं। उन्होंने सभी स्कूलो के प्रधानाचार्यो से छात्र/छात्राओं के आधार नामांकन कराते हुए छात्रों के नाम व आधार नंबर की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। यदि कोई एजेंसी संचालक किसी तरह से परेशान करता है तो इसकी शिकायत कार्यालय में की जा सकती है।
......
यह हैं नामित एजेंसी
बुंदेलखंड होटल के पास रविनारायण राय, सरायपुरा में मस्जिद के पास सोनल जैन, एमए कम्प्यूटर्स बुंदेलखंड पैलेस के सामने, विकास/रोहित बुंदेलखंड पैलेस के पास, राज कस्ट्रक्शन कंपनी नदीपुरा 575 कारखाना के पास, पुष्पेंद्र मोहन संज्ञा संज्ञा कम्प्यूटर्स आईटीआई के पास, धर्मेंद्र चौबे रूद्र मोबाइल गैलरी हजारीलाल मेमो. स्कूल के पास, बसीम खान सदन मोबाइल रिपेयरिंग गोविंद नगर, प्रमोद अपना सीएससी नेहरु महाविद्यालय के सामने, सुरेंद्र साहू बालाजी कम्प्यूटर्स पुराने एलआईसी आफिस के नीचे, अनुपम गुप्ता माधव कम्प्यूटर्स सदनशाह मजार के पास, राकेश साहू बुंदेलखंड सोशल एवं वेलफेयर सोसायटी जिला सहकारी बैंक के पास, हरप्रीत सिंह सुपर मार्केट बीएसएनएल आफिस के पास शामिल हैं।