दिल्ली पब्लिक स्कूल के 17 बच्चों की जान बचाने वाले बहादुर नौजवान कुलबीर सिंह को मालवा सभ्याचारक मंच की ओर से सम्मानित किया गया। संस्था ने कुलबीर को सिरोपा भेंट किया।
इसके अलावा पंजाब सरकार से मांग की कि कुलबीर सिंह का नाम राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए भेजा जाए।
मंच के अध्यक्ष दलबार सिंह ने कहा कि कुलबीर सिंह ने एक आग की चपेट में आई बस में घूस कर 17 बच्चों की जान बचाई थी। इस प्रयास में कुलबीर सिंह के दोनों हाथों पर चोट आ गई थी, लेकिन उसने 17 घरों के चिराग बचाकर बहादुरी की एक मिसाल कायम की है।
ऐसे नौजवान को देश का सबसे बड़ा बहादुरी अवॉर्ड दिया जाना चाहिए। इस दौरान रछपाल सिंह, सरबजीत सिंह, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह और बलविंदर सिंह मौजूद थे।