फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, शहर में कूड़े के ढेर

विज्ञापन
09jjrp06- नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल आगे बढ़ाई है। रविवार को चौथे दिन भी कार्यालय में धरना जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के बाजारों, कॉलोनियों व मुख्य मार्गों पर सफाई नहीं हुई। लगभग 40 टन कूड़ा जमा हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने सरकार से मांगें पूरी करने को कहा। प्रमुख मांगों में 13 मई के समझौते को लागू करना है। फरीदाबाद अग्निकांड के शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी मांगी गई है।
विज्ञापन

पैरोल के सफाई कर्मचारियों, सीवरेजमैन व फायरमैन चालकों को पक्का किया जाए। 2014 में हटाए गए 60 कर्मचारियों को वापस लेने तथा ठेका प्रथा बंद करने की मांग है। ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर 20 लाख रुपये, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता व 5000 रुपये जोखिम भत्ता मांगा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें