फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फूलबाग कॉलोनी के जैन मंदिर में हुई भक्तामर महाअर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 48 श्लोकों का भक्तिभाव से पाठ किया गया।आयोजन का सौभाग्य अनुराग जैन शैफाली जैन परिवार को प्राप्त हुआ। प्रातकाल में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। शाम को आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के समक्ष संस्कृत में 48 श्लोकों का उच्चारण करते हुए 48 दीपक स्वास्तिक मंडल पर विराजमान कराए गए। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए और सामूहिक आरती की। राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों एवं महिमा पर प्रकाश डाला। अंत में समयबद्धता के दो पुरस्कार लकी ड्रा के माध्यम से दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें