फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की जारी रही हड़ताल, सड़कों पर फैला 30 टन कूड़ा

विज्ञापन
08jjrp01- नगर परिषद कार्यालय में धरने के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पिछले तीन दिन से शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और कॉलोनियों में सफाई नहीं हो रही है। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने लगे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के 108 सफाई कर्मचारी तीन दिन से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शहर से तीन दिन में करीब 30 टन से ज्यादा कूड़ा नहीं उठ पाया। सफाई कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में 13 मई को संघ और सरकार के बीच हुए समझौते को लागू करना, फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देना, पैरोल के सफाई कर्मचारी व सीवरेजमैन को पक्का करना, झज्जर के वर्ष 2014 में हटाए गए 60 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना, ठेका प्रथा बंद करना, सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों को 10 लाख रुपये देना, सभी पैरोल फायरमैन व चालकों को नियमित करना और 5000 रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उपप्रधान कमलेश, प्रचार संचालक मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा, अंजू, सुरेश, रविंद्र, विक्रम, नवीन, अमित, मुकेश और विनोद मौजूद रहे।

08jjrp01- नगर परिषद कार्यालय में धरने के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें