फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, तीन दिन और बढ़ी हड़ताल

विज्ञापन
06jjrp13- नगर परिषद कार्यालय में आयोजित धरने में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 32वें दिन भी हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद की तरफ से कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाए जाने के बाद वह वापस नहीं आए। शहर में लगभग 60 टन कूड़ा फिर से एकत्रित हो गया है। कालोनियों, मुख्य बाजारों व मुख्य मार्गों पर कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। रविवार को सर्व कर्मचारी संघ से राजेंद्र जुलाना, ब्लॉक प्रधान मिड डे मील से प्रेमलता, भारत मंच से जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, सीटू की प्रधान किरण, आशा वर्कर की मिड डे मील की राज्य प्रधान सरोज, वार्ड नंबर 13 से विकास उर्फ माइकल गुर्जर समर्थन देने आए और कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। इस अवसर पर विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदग, विक्रम, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें