फोटो संख्या:-64 नगरपालिका में ससफाई कर्मचारियों को नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए नपा अधिक
महेंद्रगढ़। हरियाणा में नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 34वें दिन भी जारी रही। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी मांगों को लेकर डटे हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ नगरपालिका में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने दमकल कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य प्रधान पूनमचंद रती, उप राज्य कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी और अग्निशमन राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह पहुंचे। अरुणा रोहतक, जयप्रकाश, महेंद्र संगोलियां, महेंद्र सोमवत, जिला प्रधान राहुल सारवान, अग्निशमन विभाग से रिंकू व प्रधान रामसिंह भी मौजूद रहे।
पूनमचंद रती ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने 13 मई के समझौते को जल्द लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि समझौता लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी। नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से जल्द बातचीत शुरू करने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव प्रशांत कुमार का काम पर लौटने संबंधी नोटिस लेने से इनकार कर उसे धरनास्थल पर चस्पा कर दिया। नेताओं ने कहा कि शहरों में गंदगी के ढेर से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल से आगजनी की घटनाओं पर काम नहीं हो पा रहा है।
-
मुख्य मांगें और शहरों पर असर
कर्मचारियों की मुख्य मांग 13 मई को हुए समझौते को लागू करना है। हड़ताल के कारण शहरों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं बाधित हैं। आगजनी की घटनाओं पर समय पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
-
एस्मा से न डरें कर्मचारी
पूर्व प्रधान ने कहा कि कर्मचारी एस्मा से न डरें। यह सरकार का एक डरने का हथियार है। नौकरी से निकालने के बाद वापसी के दौरान सब भूल जाती है। जब तक मंडलज पूरी नहीं होती तब तक धरने पर रहें और जरूरत पड़े तो अपने परिवार समेत धरना दें।
फोटो संख्या:-64 नगरपालिका में ससफाई कर्मचारियों को नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए नपा अधिक
फोटो संख्या:-64 नगरपालिका में ससफाई कर्मचारियों को नोटिस के बारे में जानकारी देते हुए नपा अधिक