28jjrp01- बैठक में शपथ लेते एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत-एसोसिशन
- फोटो : Samvad
झज्जर। सिविल अस्पताल के जिला ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर एसोसिएशन (एमपीएचई) की बैठक में रूपेश कुमार डीघल को प्रधान चुना गया। जबकि सुधीर बादली को सचिव, नरेंद्र दूबलधन को कैशियर, सतीश ढाकला को प्रेस सचिव, सत्यवान जमालपुर को उप प्रधान, देवेंद्र छारा को ऑडिटर चुना गया।
रूपेश कुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पे-नॉमिनी को दूर करवाना, एसएमआई पद को क्लास 2 में करवाना, समाप्त किए गए पदों को बहाल करवाना शामिल हैं। इस मौके पर राजेश कुमार, राजवीर, विजय, करण सिंह, अशोक कुमार, रणबीर दहिया, जितेंद्र दुजाना, रामेश्वर बादली, राजेश राणा, राजवीर डीजल, विजय नांदल आदि उपस्थित रहे।