फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सामूहिक विवाह के लिए आए 600 आवेदन, जांच शुरू

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दो नवंबर को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। इसमें विवाह के लिए 600 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो गए हैं। इनमें से 420 जोड़ों का विवाह प्रस्तावित है।
विज्ञापन




समाज कल्याण विभाग की ओर से नगर पालिका व नगर पंचायत और विकास खंड कार्यालयों के जरिये आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए डीएम राहुल पांडेय ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।



परियोजना निदेशक और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सभी तैयारियों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें