फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में हंगामा: भाग रहे कार सवार ने राहगीर को कुचला, बार बालाओं के साथ डांस को भिड़ गए थे युवक

Sat, 11 Oct 2025 09:13 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सचिन कुशवाहा अपने दोस्तों के साथ सिमरधा बांध में बर्थ डे पार्टी मनाने पहुंचा था। उसने बार बालाएं भी बुलाई थीं। डीजे के साथ सभी पार्टी मना रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिमरधा बांध में बृहस्पतिवार रात बर्थ डे पार्टी के दौरान बार बालाओं के साथ डांस करने को लेकर युवकों के गुटों के बीच विवाद हो गया था। उनके बीच मारपीट हुई। इसके बाद भागते समय वहां खड़े एक युवक की कार से कुचलकर मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही कार भी बरामद कर ली। मारे गए युवक के परिजनों ने फायरिंग का आरोप लगाया हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी सचिन कुशवाहा अपने दोस्तों के साथ सिमरधा बांध में बर्थ डे पार्टी मनाने पहुंचा था। उसने बार बालाएं भी बुलाई थीं। डीजे के साथ सभी पार्टी मना रहे थे। उसी दौरान अंदर दतिया गेट निवासी अमित गौतम अपने दोस्त हंसारी निवासी संतोष यादव के साथ पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अमित एवं संतोष ने भी शराब पी हुई थी। बार बालाओं के साथ वह भी डांस करने लगे। सचिन एवं उसके साथी विरोध करने लगे। इसको लेकर विवाद शुरू होने लगा। आरोप है कि अमित ने पिस्टल से फायर किया। इसके बाद तेज रफ्तार में कार लेकर निकल भागा। वहां खड़ा सिमरधा निवासी हनी साहू (29) पुत्र मुकेश साहू कार की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद बार बालाएं भाग निकलीं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अस्पताल ले जाने पर हनी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमित, संतोष एवं सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि मुख्य आरोपी अमित को कार समेत पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उनका कहना है बर्थ डे पार्टी मनाने के दौरान गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें