फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई...निजी स्कूलों में प्रवेश के लिएऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निदेशालय मौलिक शिक्षा हरियाणा ने निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों में धारा 12(1)(सी) के अंतर्गत आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई रात 11:59:59 बजे तक तक रखी गई है। इसका लिंक भी जारी कर दिया गया है। दाखिला लेने के लिए आयु पात्रता (31.03.2026 तक) : नर्सरी के लिए न्यूनतम 3 वर्ष, एलकेजी के लिए 4 वर्ष, यूकेजी के लिए 5 वर्ष और कक्षा पहली के लिए 6 वर्ष पूर्ण आयु आवश्यक है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे परिवार पहचान पत्र एवं बच्चे के आधार कार्ड की स्कैन प्रति अपलोड करें और अपने निवास स्थान से 0-1 किलोमीटर की परिधि में स्थित विद्यालयों का चयन करें।
विज्ञापन

पंजीकृत आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ संबंधित ब्लॉक स्तरीय समिति के समक्ष सत्यापन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य होगा।कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से विद्यालय आवंटन किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों को 5 दिनों के भीतर आवंटित विद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आवेदक rte.admission.hryedugmail.com पर ईमेल कर सकते हैं या हेल्पडेस्क नंबर 0172-5049801 पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने कहा कि जिले के सभी पात्र अभिभावक इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने बच्चों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि विभाग हर पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है और आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विद्यालय शिक्षा विभाग पूर्ण सहयोग के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें