फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी के लिए फिर दौड़ेगी रोडवेज की मिनी बस

विज्ञापन
01jjrp16- झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन की कर्मशाला में खड़ी रोडवेज की मिनी बस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से बेरी क्षेत्र के लिए दोबारा से रोडवेज की मिनी बस का संचालन किया गया है। कुछ समय पहले गुढ़ा व धौड़ के बीच रास्ता खराब होने के चलते मिनी बस को बंद कर दिया गया था, लेकिन रास्ता ठीक होने बाद बस को चलाया गया।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया धौड़ होते हुए बेरी के लिए निरंतर बस चलाई जा रही थी लेकिन धौड़ रेलवे ओवरब्रिज का कार्य चालू होने के चलते इस रूट पर बस का संचालन बंद कर दिया गया था। इस दौरान शहर के सामान्य बस अड्डा से वाया दुजाना होते हुए बेरी के लिए रोडवेज बस चलाई गई।
वहीं, ग्रामीणों की मांग के अनुसार रोडवेज विभाग ने अगस्त माह में वाया गुढ़ा से धौड़ होते हुए बेरी के लिए रोडवेज की मिनी बस का संचालन किया। इसके बाद बरसात के दिनों में रास्ता खराब होने के बाद रोडवेज विभाग ने मिनी बस को बंद कर दिया। ग्रामीणों की तरफ से रास्ते को ठीक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ समय वाया दुजाना से बेरी होते हुए अन्य रूटों पर जाने वाली बसों में यात्रियों ने सफर किया। इसके बाद रास्ता ठीक होने के पश्चात फिर से झज्जर बस अड्डा से वाया गुढ़ा से धौड़ होते हुए बेरी के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस दौरान गुढ़ा व धौड़ सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिली है।


-
शहर के सामान्य बस अड्डा से बेरी के लिए चलाई दोबारा से रोडवेज की मिनी बस को चलाया गया है। रास्ता खराब होने के बाद कुछ समय के लिए इस रूट पर बस को बंद किया गया था। वहीं, अब रास्ता ठीक होने के बाद फिर से रोडवेज की मिनी बस को चलाया गया है।
विज्ञापन

-प्रमोद, यातायात प्रबंधक, रोडवेज विभाग झज्जर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें