फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से सुधरेगी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें, टेंडर अलॉट

विज्ञापन
-फोटो 59 : एचएसआईआईडीसी की टूटी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) सेक्टर-14 और 4बी की टूटी सड़कों की हालत जल्द सुधरेगी। इसको लेकर एचएसआईआईडीसी की ओर से टेंडर अलॉट कर दिया गया है। हफ्ते भर में काम शुरू होगा। सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 7 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद उद्यमियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फुटवियर पार्क के उद्यमी नरेंद्र छिकारा, विकास कुमार, प्रवीण शर्मा, सुनील गर्ग ने बताया कि इन दोनों सेक्टरों की सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। गड्ढों और टूटी-फूटी सड़कों के कारण न केवल उद्योगपतियों, श्रमिकों बल्कि यहां आने-जाने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मालवाहक वाहनों को आवाजाही में कठिनाई होती थी। इस कार्य को आगे बढ़ाने में बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) और फुटवियर पार्क एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

दोनों संस्थाओं की टीमों ने लगातार चंडीगढ़ में अधिकारियों से मुलाकात की और सड़कों की समस्या को लेकर जोरदार पहल की। इसके बाद यह स्वीकृति मिली। बीसीसीआई फुटवियर पार्क एसोसिएशन (एफपीए) ने इस उपलब्धि को उद्योग जगत के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
एसोसिएशन से जुड़े कई पदाधिकारियों व उद्यमियों का कहना है अच्छी सड़कों के निर्माण से न केवल उद्योगों को गति मिलेगी, बल्कि निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। संस्थाओं ने एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक यश गर्ग, अरुण पांडे और अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
उद्यमी सुभाष जग्गा, नरेंद्र छिकारा ने कहा कि यह कदम न केवल बहादुरगढ़ के उद्योगपतियों के लिए बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें