फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
09jjrp18- सिलानी गेट रोड का निर्माण का काम नारियल फोड़कर शुरू करते नगर परिषद के चेयरमैन जिले सि
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण बुधवार शाम को शुरू हो गया। यह मार्ग पिछले लगभग दो साल से बंद था। नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने नारियल फोड़कर काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बुलडोजर की सहायता से सड़क तोड़ने का काम शुरू हुआ। यह रोड अब लगभग दो माह के लिए वाहनों के आवागमन हेतु पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों को कच्चा बादली रोड या रमेश गैस एजेंसी रोड से बहादुरगढ़ या बादली जाना होगा। गुरुग्राम रोड से सेक्टर-6 के सामने बने लिंक रोड से भी बादली रोड पर जाया जा सकता है। अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। सड़क का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा होगा।
सड़क का निर्माण पहले चरण में सिलानी गेट से कुलदीप चौक और दूसरे में कुलदीप चौक से अग्रसेन चौक तक किया जाएगा। स्थानीय दुकानदार लंबे समय से सीसी सड़क बनाने की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने पिछले माह मंजूरी दी। जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर सतीश कुमार ने बताया कि यह काम लगभग दो से ढाई माह में पूरा होगा। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने छिकारा चौक से धौड़ चौक तक सड़क निर्माण भी पूरा कर लिया है। यह रोड अगले 15 दिन में ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें