फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सड़क हादसों में दो लोगों की मौत 

Sun, 05 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क पर अनियंत्रित गति से दौड़ रहे वाहन एक व्यक्ति और बच्चे की मौत का सबब बने, जबकि दो अन्य घायल भी हुए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



एनआईटी पांच, फ्रूट गार्डन फ्रूट गार्डन निवासी एंथनी पीजी मेवला महाराजपुर स्थित पीपी रोलिंग मिल में टर्नर थे। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद वह ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। हाईवे पर सेक्टर19 डीपीएस के सामने अनियंत्रित गति ऑटो पलट गया।

एंथनी पीजी की दबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक सहित एक अन्य सवारी चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मूल रूप से केरल के त्रिवेंद्रम निवासी एंथनी का शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए केरल ले गए। 
विज्ञापन



रौशन नगर जगमाल एंक्लेव के लोग शुक्रवार सुबह मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना नदी के तट पर गए थे। गणपति कॉलोनी निवासी नबी हसन का सात साल का बेटा भी इन लोगों के साथ यमुना तट तक गया था। लौटते समय चालक ने बिना देखे ही ट्रैक्टर चला दिया।


इसमें फैजान ट्राली के पहिये के नीचे आ गया। उसे तुरंत ही नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि दोनों ही घटनाओं में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। ऑटो और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें