फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एसीपी राजबीर ने प्रधान पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव साल्हावास स्थित दानवीर बल्ला जाखड़ खाप गोशाला के प्रधान रिटायर्ड एसीपी राजबीर जाखड़ ने सोमवार को प्रधान जाखड़ खाप व सतगामा को इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्होंने साल्हावास गोशाला को हरियाणा में नंबर एक बनाया था।
विज्ञापन

उन्होंने समय अभाव का हवाला देते हुए अपना त्याग पत्र दिया है। हाल ही में उन्हें कांग्रेस का जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने गोशाला को गोसेवा आयोग पंचकूला और एनआईसी में पंजीकृत कराया। गायों को चराने के लिए 50 एकड़ पंचायती जमीन में तारबंदी करवाई। दो गेट बनवाए। झज्जर पावर लिमिटेड से दो लेंटर वाले शेड व दो शौचालय बनवाए।
दो साल पहले डेढ़ करोड़ चंदा एकत्रित करने के बाद गोशाला साल्हावास चर्चा में आई थी। इस गोशाला के अंतर्गत 40 गांव आते हैं जो गौशाला में निरंतर सहयोग और दान करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें