फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर पाबंदी का पहरा फेल, शहर में चल रहे निर्माण कार्य

विज्ञापन
10jjrp18-पंचनद चौक से शहर की तरफ चल रहा चहारदीवारी का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी हैं। कहीं सरेआम निर्माण कार्य चल रहे हैं तो कहीं शाम होने के बाद निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी हैं। इससे पूरा दिन धूल उठती रहती हैं, लेकिन इस तरफ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा कूडे़ में भी सरेआम आग लगाई जा रही हैं, जिसको लेकर अधिकारी कुछ ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के पुराना बर्फखाना रोड, पुरानी तहसील रोड, रेवाड़ी, रेवाड़ी रोड बाईपास सहित कई स्थानों पर ग्रेप-तीन की पाबंदियों के बावजूद निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इनको रोकने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निर्माण साइट पर पूरा दिन धूल उड़ती रही है। हालांकि प्रशासन ने ग्रेप-3 की पाबंदी लागू होने से पहले ही 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी, लेकिन इन पर कोई निगरानी नहीं की जा रही है। इस कारण धड़ल्ले से शहर में निर्माण के कार्य जारी हैं।

नगर परिषद ने काटे चालान
शहर में कूड़ा जलाने, भट्ठी चलाने वालों पर नगर परिषद की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। पिछले 10 दिन में 15 लोगों के चालान काटकर 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


लगातार जल रहे पटाखे, कोई कार्रवाई नहीं
दीवाली बीतने के बाद भी शहर में लगातार पटाखे बेचे और बजाए जा रहे हैं, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं है। मंगलवार को भी दिन में अलग-अलग जगहों पर आतिशबाजी होती रही।

निर्माण एवं ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर प्रतिबंध
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि ग्रैप-3 के तहत निर्माण एवं ध्वस्तीकरण से जुड़ी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में इन प्रतिबंधों की निगरानी करने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें