फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव नगर गली में सीवर ओवरफ्लो से लोग परेशान

विज्ञापन
-फोटो 84 : देव नगर कॉलोनी की गली नंबर 1 में भरे सीवर के पानी को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देव नगर कॉलोनी की गली नंबर-1 में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गली में एक से डेढ़ फुट तक गंदा पानी जमा होने के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देंगे और जरूरत पड़ने पर कार्यालय पर ताला भी जड़ेंगे।
विज्ञापन


महेंद्र गहलोत, रामकुमार जून, दिलबाग दलाल, वीरेंद्र पंडित, जितेंद्र पंडित, प्रवीण पंडित, मुकेश जांगड़ा और मास्टर जय भगवान दलाल ने बताया कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद केवल अस्थायी समाधान किया गया है। गली में जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है और मक्खी-मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

निवासियों का कहना है कि बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं और जल्द स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में स्थिति और गंभीर हो सकती है। वार्ड पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान ने कहा कि दो दिन में समाधान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 84 :

-फोटो 85 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें